Thursday, May 3, 2018

Fourth May top ten news of the day

[ad_1]




Publish Date:Fri, 04 May 2018 11:57 AM (IST)



1- नमो एप के जरिए बोले पीएम, महिला विकास नहीं अब महिला नेतृत्‍व की बात


कर्नाटक में राजनीतिक बयार में तेजी का रुख देखा जा सकता है क्‍योंकि यहां होने वाले विधानसभा चुनाव में अब मात्र 8 दिन शेष हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों के बीच आपा-धापी बढ़ गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा के लिए यहां सभाओं में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वे नमो एप के जरिए सीधे तौर पर राज्‍य की महिला मोर्चा से जुड़े।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... 


2- कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज जारी कर सकती है घोषणा पत्र
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब महज चंद दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा दमखम दिखाई नजर आ रही है। इस बीच आज भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। हालांकि इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद नहीं रहेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों शनिवार को कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए मौजूद रहेंगे।



पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


3- पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक नागरिक घायल
जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में गुरुवार की रात पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। फायरिंग में एक नागरिक घायल हो गया है। भारत ने पाक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया, दोनों तरफ से करीब 45 मिनट तक गोलीबारी चली।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...



पांच साल से पाकिस्तान की जेल में बंद जितेंद्र लौटा भारत, एक गलती ने पहुंचा दिया था सीमा पार
आखिरकार पाकिस्तान की जेल में पिछले 5 साल से बंद भारतीय नागरिक जितेंद्र अर्जुनवार रिहा हो गया। जितेंद्र के स्वदेश लौटने पर न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरे देश में खुशी का माहौल है। पाकिस्तान की जेल से रिहा होने के बाद मध्यप्रदेश के निवासी जितेंद्र ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि वे अपने वतन लौटकर बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं। जितेंद्र ने बताया कि वे टीबी और कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा पाकिस्तान की जेल में इलाज किया गया और अब मैं वापस लौटकर काफी खुश हूं।'


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


जस्टिस जोसेफ की नियुक्ति के लिए SC में जनहित याचिका, शीघ्र सुनवाई की मांग
उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ को सुप्रीम कोर्ट के लिए प्रोन्नत करने के मामले में एक रिटायर्ड जिला न्यायाधीश ने याचिका दायर कर शीघ्र सुनवाई की मांग की है। महाराष्ट्र के सोलापुर के पूर्व जिला न्यायाधीश जीडी इनामदार ने याचिका में जस्टिस जोसेफ की शीर्ष अदालत में अविलंब नियुक्ति की मांग की है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच एजेंसी ने नया अनुरोध नहीं सौंपा: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि आभूषण कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए किसी भी जांच एजेंसी से उसे नया आग्रह नहीं मिला है। नीरव पीएनबी कर्ज घोटाला मामले में मुख्य आरोपी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'हमें एजेंसियों की ओर से इस संबंध में कोई विशेष आग्रह नहीं मिला है।'


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


कश्मीर में अलगाववादियों नेताओं पर हो रहे खर्च का ब्योरा दे सरकार
जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के डिवीजन बेंच ने राज्य के प्रमुख सचिव व गृह विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी कर कश्मीर के अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा व उनके उपचार पर हो रहे सरकारी खर्च का ब्योरा मांगा है। बेंच ने केस की अगली सुनवाई पांच जुलाई को निर्धारित करते हुए दोनों अधिकारियों को चार सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। साथ ही सैयद अली शाह गिलानी और यासीन मलिक समेत कई अलगाववादियों को अपना पक्ष रखने को कहा है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


नेताओं के दफ्तर के पास प्रदर्शन करने क्यों नहीं आ सकते लोग: सुप्रीम कोर्ट
यदि नेता वोट मांगने के लिए लोगों से संपर्क साध सकते हैं तो चुनाव के बाद प्रदर्शन करने के लिए लोग उनके दफ्तर के समीप तक क्यों नहीं पहुंच सकते। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी मध्य दिल्ली में स्थायी रूप से निषेधाज्ञा लागू करने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान की है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


ट्विटर को इंटरनल लॉग में मिला बग, यूजर्स को पासवर्ड बदलने की दी सलाह
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने दुनियाभर में अपने 33 करोड़ यूजर्स को पासवर्ड बदलने की सलाह दी है। यह फैसला डाटा चोरी रोकने और अन्य सुरक्षा कारणों को देखते हुए लिया गया है। कंपनी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल अकाउंट से इसकी सूचना दी। कंपनी ने कहा कि सॉफ्टवेयर में एक बग पाया गया है जिसकी वजह से यूजर्स को पासवर्ड बदलने के लिए कहा जा रहा है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


IPL 2018: मुंबई इंडियंस को चुनौती देने उतरेंगे पंजाब के किंग्स
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम शुक्रवार को होलकर स्टेडियम में आइपीएल-11 में तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। मुंबई वही टीम है जिससे उसे पिछले साल इसी स्टेडियम में हार मिली थी। अपने दूसरे घरेलू मैदान में पंजाब का यह इस सत्र का पहला मैच है और वह पिछली हार का बदला लेने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, गत चैंपियन मुंबई फिर से जीत की राह पर लौटते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखने की कोशिश करेगी।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


By Tilak Raj




[ad_2]

Source link

Labels: , , , , ,

Wednesday, May 2, 2018

Third May top ten news of the day

[ad_1]




Publish Date:Thu, 03 May 2018 09:29 AM (IST)



ताजा खबर- कर्नाटक में बढ़ाई गई PM मोदी की रैलियों की संख्या, आज करेंगे धुंआधार तीन रैलियां
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपने चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं लाने देना चाहती है। राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धुंआधार प्रचार के बीच उनकी रैलियों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब पीएम मोदी कर्नाटक चुनाव प्रचार में कुल 21 रैलियां करेंगे यानी 6 अतिरिक्त रैली। इससे पहले पीएम का 15 रैलियां करने का कार्यक्रम था, जिसे स्थानीय नेताओं की गुजारिश के बाद बढ़ा दिया गया है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


2- पीएनबी घोटाला: 19 लोगों के खिलाफ जल्द आरोप पत्र दायर कर सकती है सीबीआइ
13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए 19 लोगों के खिलाफ सीबीआइ जल्दी ही आरोप पत्र दायर कर सकती है। यह घोटाला अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित है। अधिकारियों ने कहा कि जांच एजेंसी को मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ 90 दिन के भीतर आरोप पत्र दायर करना है। सीबीआइ इस समयसीमा में काम पूरा कर सकती है। नीरव मोदी, चोकसी और अन्य संबंधित भगोड़ों के खिलाफ जांच जारी है। एजेंसी मामले में उनकी भूमिका को अंतिम रूप देने में कुछ समय ले सकती है। अधिकारियों ने कहा कि जांच का दायरा व्यापक है लेकिन गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाएंगे।



पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


3- असम में 'IS NE' लिखे काले झंडे मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
असम में 'आइएस एनइ' लिखे काले झंडे मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों को झंडे के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के होने का संदेह है। दरअसल, बुधवार को असम के गोलपाड़ा कस्बे के लोगों ने ब्रह्मपुत्र नदी के पास एक पेड़ पर 'आईएस एनई' लिखे काले झंडे देखे, जिसे देखकर लोगों में दहशत फैल गई। यह खबर जैसे ही पुलिस को लगी, उन्होंने मौके पर पहुंचकर काले झंडों को अपने कब्जे में ले लिया।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...



4- सुप्रीम कोर्ट से अडानी ग्रुप को राहत, रद किया एनजीटी का आदेश
अडानी ग्रुप को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के उस आदेश को रद कर दिया जिसमें इन्वॉयरमेंटल क्लीयरेंस के लिए कंपनी से 25 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। 2013 के उस आदेश में पर्यावरण सुधार के लिए धन जमा कराने के बाद ही काम आगे बढ़ाने का आदेश दिया गया था।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


5- SC की आम्रपाली समूह को चेतावनी, कहा-सात मई तक समस्याएं दूर करो या भुगतो परिणाम
सुप्रीम कोर्ट ने रियल एस्टेट फर्म आम्रपाली समूह को पांच दिनों में अपने सभी निर्मित आवासीय भवनों में एस्कलेटर, लिफ्ट और फायर सेफ्टी उपकरणों की मरम्मत कराने या फिर इसका परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। कुछ फ्लैट खरीदने वालों ने दावा किया है कि एस्कलेटर, लिफ्ट और फायर सेफ्टी उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। रियल एस्टेट फर्म ने अभी तक ये उपकरण लगाए ही नहीं हैं। इस दावे के बाद शीर्ष अदालत ने बुधवार को यह निर्देश दिया।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


6- पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, दिल्ली में बिहार सदन का किया शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तकरीबन एक घंटे की वार्ता बुधवार को हुई। दोनों ने ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ विकास योजनाओं पर चर्चा की। ध्यान रहे कि हाल ही में बिहार में हुई कुछ घटनाओं पर भाजपा नेता के वक्तव्यों पर नीतीश ने एतराज जताया था। उनका मानना था कि सांप्रदायिकता के बजाए सौहाद्र को वरीयता दी जानी चाहिए। ऐसे में उनका पीएम मोदी से मिलना गठबंधन के लिए एक सकारात्मक राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


7- फेसबुक डाटा लीक पर घिरी कैम्ब्रिज एनालिटिका पर लगने वाला है ताला, जानिए क्या है वज
सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट फेसबुक से करोड़ों लोगों का प्रोफाइल डाटा लीक कर चुनाव परिणाम के दौरान गलत इस्तेमाल करने का आरोप झेल रही कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका बंद होने जा रही है। कैंब्रिज ने बुधवार को शटडाउन की घोषणा की है। साथ ही कंपनी ने ब्रिटेन और अमेरिका में स्वयं को दिवालिया घोषित करने के लिए भी आवेदन किया है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


8- IPL 11: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 4 रनों से हराया
आइपीएल सीजन 11 के 32वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हरा दिया। फिरोजशाह कोटला में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लेकिन बारिश की खलल के चलते यह मैच 20-20 ओवरों की बजाए 18-18 ओवर का कर दिया गया। जब दिल्ली की टीम का स्कोर 17.1 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन था तभी बारिश ने एक बार फिर खेल में बाधा डाली। जिसके चलते थोड़ी देर तक फिर से खेल बाधित रहा और दोबारा खेल शुरू होने पर डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक राजस्थान को जीत के लिये 12 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


9- स्टील पर आयात शुल्क मामला: अमेरिका के खिलाफ भारत का पक्ष सुनने को डब्ल्यूटीओ राजी
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का विवाद निपटारा मंच अमेरिका के खिलाफ भारत की शिकायत पर एक अनुपालन समिति के गठन को राजी हो गया है। यह समिति इसका फैसला करेगी कि अमेरिका का भारतीय स्टील उत्पादों पर ऊंचा आयात शुल्क लगाने का फैसला डब्ल्यूटीओ के नियमों के अनुरूप है या नहीं। भारत ने पिछले वर्ष जून में अमेरिका के खिलाफ डब्ल्यूटीओ में शिकायत की थी। उसका कहना था कि भारत से आयातित कुछ स्टील उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने का अमेरिका का प्रतिक्रियात्मक फैसला डब्ल्यूटीओ के फैसलों के अनुपालन का उल्लंघन करता है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


10- ट्रेन की टॉयलेट के पानी से चाय बनाने वाले वेंडर पर रेलवे की कड़ी कार्रवाई
ट्रेन में सफर के दौरान अपनी नींद और थकान को मिटाने के लिए अकसर आपने भी रेलवे वेंटर से चाय या कॉफी ली होगी। लेकिन क्या कभी आपने चाय की शुद्धता के बारे में सोचा है? यानी चाय कैसे, कहां और किस सामग्री का इस्तेमाल करके बनाई जा रही है। अगर आपने ऐसा पहले नहीं किया है तो शायद अब से करने लगेंगे। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर रेलवे वेंडर का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेलवे वेंडर ट्रेन की टॉयलेट के पानी से चाय बनाते दिखाई पड़ रहा है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


By Tilak Raj




[ad_2]

Source link

Labels: , , , ,

Tuesday, May 1, 2018

2st May 2018 top ten news

[ad_1]




Publish Date:Wed, 02 May 2018 11:07 AM (IST)



1- प्रधानमंत्री के निशाने पर कर्नाटक सरकार, कहा- किसानों के प्रति राज्‍य सरकार का रवैया उदासीन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को किसानों का मुद्दा उठाते हुए कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने राज्‍य के किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि राज्‍य सरकार की उदासीनता के कारण यहां के किसानों को ‘फसल बीमा योजना’ का लाभ नहीं मिला है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक...


2- नाइजीरिया की मस्जिद और बाजार में आत्‍मघाती हमले, 60 लोगों की मौत


नाइजीरिया का उत्तर-पूर्वी हिस्सा मंगलवार रात एक मस्जिद और एक बाजार में हुए आत्मघाती बम धमाकों से गूंज उठा। धमाके इतने जबरदस्‍त थे कि इनकी चपेट में आने से 60 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई है। खबरों की मानें तो इन आत्‍मघाती हमलों के पीछे आतंकी संगठन बोको हराम का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। अभी तक इन हमलों की जिम्‍मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। नाइजीरिया में ये हमले ऐसे वक्‍त हुए हैं, जब सोमवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में और ज्‍यादा सहयोग का वादा किया है।



पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक...


3- पत्रकार जे डे हत्याकांड: सात साल बाद आज अदालत सुनाएगी फैसला


जागरण ग्रुप के अखबारमिड-डे के पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या मामले में मुंबई की विशेष सीबीआइ अदालत सात साल बाद बुधवार को अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में 11 आरोपित हैं। जे डे की 11 जून, 2011 को मुंबई के पोवई इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।



पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक...


4- आतंकी हिंसा व प्रदर्शनों में 20 आतंकियों और 13 सुरक्षकर्मियों समेत 51 लोग मारे गए


गोलियों की गूंज के साथ शुरू हुआ अप्रैल गोलियों की गूंज के साथ बीत गया। कश्मीर में आतंकी हिंसा और हिंसक प्रदर्शनों में 20 आतंकियों और 13 सुरक्षाकर्मियों समेत 51 लोग मारे गए। इनमें 18 नागरिक शामिल हैं। आठ साल में यह पहला मौका है, जब आतंकी हिंसा में किसी एक माह में 50 लोग मारे गए हों।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक...


5- फेसबुक डाटा लीक मामला: ब्रिटेन के सांसदों ने जुकरबर्ग को दी समन जारी करने की धमकी


ब्रिटिश सांसदों ने फेसबुक प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को डाटा लीक मामले में उपस्थित होने से इनकार करने के बाद औपचारिक समन जारी करने की धमकी दी है। पिछले महीने यूएस कांग्रेस द्वारा जुकरबर्ग को संसद में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन हाउस ऑफ कॉमन्स संस्कृति और मीडिया कमेटी द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देने के लिए जुकरबर्ग खुद नहीं आए। उनकी जगह एक अधिकारी को सवालों के जवाब देने के लिए भेजा गया था।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक...


6- परमाणु हमले से निपटने की तैयारी, सैनिक युद्धाभ्यास 'विजय प्रहार' के जरिए कर रहे अभ्यास


राजस्थान में तैनात सेना की दक्षिण-पश्चिम कमान के 20 हजार सैनिक इन दिनों सूरतगढ़ के पास महाजन रेंज में युद्धाभ्यास 'विजय प्रहार' के जरिये दुश्मन के परमाणु हमले से निपटने का अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान वायुसेना के साथ तालमेल बैठाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक...


7- दुनिया की सबसे ऊंची होगी शिवाजी की प्रतिमा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मुंबई तट पर बनने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की ऊंचाई दो मीटर बढ़ा दी गई है। पूरा होने पर यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी।फडणवीस ने यहां मीडिया से कहा, 'चीन में स्प्रिंग टेंपल बुद्धा 208 मीटर ऊंचा रखने का प्रस्ताव था और हमारा स्मारक 210 मीटर ऊंचा होना था। लेकिन चीनी अधिकारियों ने मूर्ति की बुनियाद पर कुछ काम किया और ऊंचाई 210 मीटर तक पहुंच गई। इसके बाद हम डिजायन में संशोधन करने और ऊंचाई बढ़ाकर 212 मीटर करने को प्रेरित हुए।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक...


8- SC में सरकार का वादा, जल्द लाएगी डीएनए प्रोफाइलिंग बिल


लापता व्यक्तियों या अज्ञात और लावारिस शवों का रिकॉर्ड रखने के उद्देश्य से डीएनए प्रोफाइलिंग संबंधी एक बिल संसद के आगामी सत्र में लाया जा सकता है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी। प्रधान न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एएम खानविल्कर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने केंद्र सरकार की ओर से पेश एडीशनल सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद के बयान को स्वीकार करते हुए कहा कि सरकार को जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी इस दिशा में कदम उठाने चाहिए। अदालत गैर सरकारी संगठन 'लोकनीति फाउंडेशन' की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक...


9- जल्द होगी किम से ऐतिहासिक मुलाकात के समय और स्थान की घोषणा: डोनाल्ड ट्रंप


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन के साथ होने वाली ऐतिहासिक बैठक का समय और स्थान को जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। शिखर वार्ता पर संवाददाताओं से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि सबसे मुख्य बात यह है कि मैं शांति चाहता हूं। यह एक बड़ी समस्या थी और मुझे लगता है कि चीजें अब अच्छी होने जा रही हैं। ट्रंप ने कहा कि वार्ता को लेकर हम अभी बैठकें कर रहे हैं और मुझे लगता है कि अगले कुछ दिनों में मुलाकात के स्थान और तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक...


10- IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स से हार का बदला लेने उतरेगी दिल्ली डेयरडेविल्स


श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम बुधवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में आइपीएल के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। हालांकि अय्यर की कोशिश अपनी टीम को घरेलू मैदान पर जीत की पटरी पर भी लाने की भी रहेगी।


पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक...



By Tilak Raj




[ad_2]

Source link

Labels: , , , ,