Saturday, October 17, 2020

धवन ने लगाई IPL करियर की पहली सेंचुरी, तोड़ा कोहली का 'अनोखा' रेकॉर्ड

शारजाह शनिवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने एक रोमांचक मुकाबले में चेन्नै सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली की जीत में उसके अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अहम भूमिका निभाई। धवन ने 58 गेंद पर 101 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं पारी के अंत में अक्षर पटेल ने सिर्फ 5 गेंद पर तीन छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दिल्ली को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे। रविंद्र जडेजा के ओवर में पटेल ने तीन छक्के लगाए और अपनी टीम को जीत दिला दी। दूसरी ओर शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी 167वीं पारी में इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पहला सैकड़ा लगाया। इसके अलावा उनके नाम आईपीएल में 39 हाफ सेंचुरी हैं और इस मामले वह सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर के बाद दूसरे नंबर पर हैं। | अपने इस शतक के दौरान धवन के नाम एक अनोखा 'रेकॉर्ड' दर्ज हो गया। धवन आईपीएल में शतक बनाने से पहले सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। धवन ने अपनी 167वीं पारी में शतक लगाया। इससे पहले यह अनोखा रेकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था। असल में कोहली ने अपनी 120वीं आईपीएल में शतक लगाया था। अंबाती रायुडू ने 119 और सुरेश रैना ने 88वीं आईपीएल पारी में पहली सेंचुरी जड़ी थी। इससे पहले, चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। धोनी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 179 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस ने 58 और अंबाती रायुडू ने तेज 45 रन की पारी खेली। हालांकि दिल्ली के लिए यह स्कोर चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था लेकिन धवन ने अपने अनुभव का भरपूर फायदा उठाया और अंत तक टिके रहे। उन्हें कप्तान श्रेयस अय्यर (23 गेंद पर 23 रन) और मार्कस स्टॉयनिस (14 गेंद पर 24 रन) का अच्छा साथ मिला। पारी के अंत में अक्षर पटेल की धमाकेदार बल्लेबाजी ने दिल्ली को जीत दिलाई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3lVVgcZ

Labels: , , , ,

Saturday, October 10, 2020

IPL 2020- इस समय लय हासिल करना अच्छी बात है: विराट कोहली

दुबई () के कप्तान () ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) मैच में (CSK) पर मिली जीत के बाद कहा कि यह उनकी टीम के पूर्ण प्रदर्शन में से एक था और टूर्नामेंट के इस चरण में लय हासिल करना अच्छा है जिससे तालिका में ऊपर बढ़ने में मदद मिलेगी। कोहली 52 गेंद में नाबाद 90 रन (चार चौके, चार छक्के) की पारी खेलकर ‘मैन आफ द मैच’ रहे। इस पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने चार विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाकर चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) पर 37 रन से जीत हासिल की। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘यह हमारे पूर्ण प्रदर्शन में से एक था। पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे लेकिन क्रीज पर थोड़ी मुश्किल स्थिति में पड़ गये। हमने ‘टाइम आउट’ पर बात की कि 150 रन के करीब स्कोर अच्छा होगा।’ | | कोहली ने कहा, ‘अब लय हासिल करना बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि हमारे लगातार मैच हैं। मुझे लगता है कि यह हमारा एक पूर्ण प्रदर्शन था और पहले ओवर से हमारा जज्बा बना हुआ था। यह अच्छी शुरूआत है, जब आप टूर्नामेंट के इस चरण में लय हासिल करते हो तो इससे अंक तालिका में आप नीचे के स्थान से अलग हो जाते हो या ऊपर की ओर बढ़ते हो।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप एक लक्ष्य सोचकर उससे आगे बढ़ जाते हो (150 रन का स्कोर बनाने का सोचकर 169 रन बनाने के संदर्भ में) तो इससे आपको फायदा मिलता है। अगर आप डेथ ओवर में खेल रहे हो और अच्छी तरह हिट कर रहे हो तो आप इसका अच्छा फायदा उठा सकते हो। आज रात हमने यही चीज सीखी।’ अपने प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए भारतीय कप्तान कोहली ने स्वीकार किया कि वह खुद पर कुछ ज्यादा ही दबाव बना रहे थे जिसका असर उनकी बल्लेबाजी पर पड़ रहा था। उन्होंने कहा, ‘मैं शुरुआती मैचों में खुद पर कुछ ज्यादा ही दबाव बना रहा था। जब आप खुद पर ज्यादा ही बोझ डालना शुरू कर देते हैं तो आप खिलाड़ी के तौर पर योगदान नहीं कर पाते और आपकी टीम को भी आपके योगदान की जरूरत होती है। सुपर ओवर वाले मैच ने सचमुच मेरी सोच खोली दी, जिसमें मुझे अच्छा करना था, वर्ना हम हार जाते।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2GOwtZs

Labels: , , , ,

Friday, August 21, 2020

IPL: बालकनी से हुई बातचीत, कमरे में की प्रैक्टिस

दुबईप्रतिष्ठित टी20 टूर्नमेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए यूएई पहुंचे खिलाड़ियों को छह दिन तक अपने कमरों तक सीमित रहना होगा। पहले दिन खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ ने बालकनी से एक दूसरे से बातचीत करने के अलावा टीम के ट्रेनरों द्वारा दिए गए फिटनेस कार्यक्रम का पालन किया। पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी गुरुवार शाम को दुबई जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम रात में अबु धाबी पहुंच गई थी। रॉयल्स की टीम ने बीसीसीआई की मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार पहले दिन कोविड-19 की जांच एयरपोर्ट पर ही पूरी की और किंग्स इलेवन पंजाब ने शुक्रवार को दोबारा टेस्ट कराया। पढ़ें, बालकनी से बातचीतएसओपी के अनुसार जांच पहले, तीसरे और छठे दिन कराई जाएगी जिसके बाद टीमें 19 सितंबर से शुरू होने वाली लीग के लिये ट्रेनिंग शुरू कर सकती हैं। छह दिन के आइसोलेशन में किसी को भी अपने कमरे से निकलने की अनुमति नहीं है, खिलाड़ियों ने सभी सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टैंसिंग) के निर्देशों का पालन करते हुए अपनी बालकनी से एक दूसरे से बात की। रॉयल्स ने आउटडोर क्षेत्र इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है जिसे खिलाड़ी तब इस्तेमाल नहीं कर सकता, अगर अगले कमरे का साथी भी बाहर है। नाइट राइडर्स को उम्मीददो बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को उम्मीद है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के इस सीजन में शुरुआती मैच खेल पाएंगे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों 2 से 16 सितंबर के बीच इंग्लैंड में सीमित ओवरों की सीरीज खेलेंगी जबकि आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। दोनों टीमों के तकरीबन 29 खिलाड़ी आईपीएल की आठ टीमों में शामिल हैं, जिनमें से पांच नाइट राइडर्स में हैं। यह पांच इयोन मोर्गन, पैट कमिंस, टॉम बेंटन, क्रिस ग्रीन, हैरी गर्ने हैं। सांगवान,सुयाल जाएंगेअंडर-19 वर्ल्ड कप और पहले आईपीएल में अपनी स्विंग गेंदबाजी की छाप छोड़ने के 13 साल बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान नेट गेंदबाज के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ यूएई जाएंगे। दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात लॉयंस और केकेआर के लिए आईपीएल में खेल चुके सांगवान के साथ पवन सुयाल भी नेट गेंदबाजों की सूची में हैं। दिल्ली के ऑलराउंडर प्रांशु विजयरन, रेलवे के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष त्यागी और दो नए चेहरे बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर रजत गोयल और तेज गेंदबाज बॉबी यादव भी दिल्ली टीम के अभ्यास गेंदबाज होंगे। देर से जुड़ेंगे मलिंगा!श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रहने की संभावना है। मलिंगा के पिता पिछले कुछ समय से ठीक नहीं हैं और आगामी हफ्तों में उनकी सर्जरी भी हो सकती है। इसलिए वह कोलंबो में ट्रेनिंग करने के साथ अपने पिता के साथ रहना चाहते हैं। मलिंगा अगले हफ्ते 37 साल के हो जाएंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3aKLtCc

Labels: , , , ,

Tuesday, August 18, 2020

ब्लड कैंसर से जंग लड़ रहे पूर्व आई लीग विजेता सुरोजित बोस

कोलकाता साल 2005-06 में जोस रामिरेज बारेटो और यूसिफ याकूबु के साथ महिंद्रा युनाइटेड के लिए राष्ट्रीय फुटबॉल लीग का खिताब जीतने वाले पूर्व भारतीय फॉरवर्ड सुरोजित बोस इस समय ब्लड कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। ब्राजील के बारेटो और घाना के याकूबु ने आई लीग की शुरुआत से ठीक पहले महिंद्रा युनाइटेड की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था। 33 साल के बोस फिलहाल दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं, जहां उनका ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा है। बोस कोलकाता में मोहन बागान और मोहम्मदन स्पोटिंर्ग क्लब के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अपना पिछला मैच 2014 में आई लीग में भारत एफसी के लिए खेला था। बोस ने मंगलवार को कहा, ‘मुझे पहले चरण में ब्लड कैंसर, एक्यूट माइलॉयड ल्यूकेमिया (एएमएल) का पता चला है। मैं 7 अगस्त को भर्ती हुआ था। मैं ठीक हो रहा हूं, लेकिन दिल्ली आने के बाद से मेरे लिए कुछ दिन बहुत मुश्किल थे। मुझे अपने पूर्व साथियों और कुछ फुटबॉल जगत से मदद लेने का सौभाग्य मिला है।’ पश्चिम बंगाल के कल्याणी जिले के रहने वाले बोस पुणे में एक फुटबॉल डेवलपमेंट सेंटर में कोच के रूप में काम कर रहे थे, जहां वह बीमार पड़ गए। मोहन बागान क्लब के साथ फेडरेशन कप जीतने वाले बोस ने कहा, ‘मुझे तेज बुखार था और मैं ठीक से शौच नहीं कर सकता था। फिर भी मैं किसी काम से दिल्ली आया और छह अगस्त को मेरी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। मैं एक गेस्ट हाउस में अकेले ही था। मेरे कुछ छात्र थे, जिन्होंने मुझे अपने परिवार से संपर्क करने में मदद की और मुझे अस्पताल भी लाए।’ उन्होंने कहा, ‘फिर मेरा डॉक्टर अभिजीत कुमार से संपर्क हुआ और उन्होंने मुझे यहां अभिभावक की तरह देखभाल की। कहते हैं ना कि डॉक्टर भगवान के समान होता है और मेरे केस में यह सच है।’ उन्होंने कहा, ‘पुणे में मुझे तीन महीने से सैलरी भी नहीं मिली है। इस कोविड-19 महामारी ने स्थिति और बिगाड़ दी है। यह मेरे लिए एक वित्तीय संकट है जिसे मैं जानता हूं। वास्तव में आज मैं आपसे बात कर रहा हूं तो यह मेरे पूर्व खिलाड़ियों और दोस्तों की वजह से है जो चट्टान की तरह मेरे साथ रहे हैं, और फिर डॉक्टर अभिजीत कुमार भी हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kQMvkO

Labels: , , , ,

Saturday, August 15, 2020

ये 'माही' का कॉन्फिडेंस ही था, जिसने उन्हें कैप्टन कूल बनाया!

नई दिल्ली इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। उनके फैन्स अचानक किए गए ऐलान से काफी स्तब्ध हैं। धोनी की जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने इंडियन क्रिकेट को जो कुछ दिया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। आने वाले लंबे समय तक क्रिकेट कैप्टन की तुलना धोनी से होती रहेगी। इस बीच रांची के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के खिलाड़ी और महेंद्र सिंह धोनी के शुरुआत कोच में से एक आदिल हुसैन ने बताया कि धोनी ने अपनी क्रिकेट शैली में बचपन से लेकर बड़े होने तक कोई खास बदलाव नहीं किया। आत्मविश्वास से लबरेज रहते थे धोनी उन्होंने कहा कि वे हमेशा आत्मविश्वास से लबरेज होकर क्रिकेट मैदान में उतरते थे जो उनके पूरे करियर में उनकी पहचान बनी रही। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम संदेश के माध्यम से इंटरनैशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी और सबका शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर समझें। शानदार फिनिशर के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे धोनी वर्ल्ड टी20, 50 ओवर वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रोफी जैसे खिताब भरने वाले धोनी को क्रिकेट पंडितों ने 'कैप्टन कूल' का नाम दिया। इसके लिए उनकी सोच-समझकर रणनीति बनाने और इंटरनैशनल क्रिकेट में जबर्दस्त प्रेशर के बीच भी विचलित ना होने का उनका अप्रोच जिम्मेदार था। यही कारण था एक युवा बल्लेबाज को जब 2007 में एकाएक कप्तानी थमाई गई तो उसने तुरंत आकर 'चमत्कार' कर दिखाया। यही नहीं, उनकी बल्लेबाजी में भी यही जज्बा दिखता था जोकि उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे शानदार 'फिनिशर' का दर्जा दिला गया। कठिन समय में भी धैर्य नहीं खोते थे धोनी धोनी ने स्टंप के पीछे रहते हुए कठिन समय में भी अपना धैर्य नहीं खोया और इसका हमेशा उनको फायदा मिलता रहा। वे लगातार एक्सपेरिमेंट्स करते रहते थे। कई बार ऐसा हुआ है जब मैच फंसा होता था तो धोनी द्वारा लिया गया अजूबा फैसला सबको चौंका देता था। लेकिन ज्यादातर मौकों पर उन्होंने अपने फैसले को सच साबित किया। उनका यह आत्मविश्वास ही था कि जो उन्हें दूसरे खिलाड़ी और स्कीपर से अलग करता था। वे बहुत सोच-समझ का फैसला लेते थे और फैसला लेने के बाद वे रिजल्ट के बारे में सोचे बगैर केवल उसपर आगे बढ़ते थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3iDVR1o

Labels: , , , ,

Saturday, August 8, 2020

LPL: साउदी, प्लंकेट समेत 93 क्रिकेटर लिस्ट में शामिल

कोलंबोइंग्लैंड के विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी सहित कुल 93 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को 28 अगस्त से शुरू हो रही पहली (एलपीएल) के लिए सूचीबद्ध (Listed) किया गया है। ‘सेलोन टुडे’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज और वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ भी इस टी20 लीग के विदेशी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दुबई की खेल प्रसारण कंपनी इनोवेटिव प्रॉडक्शन ग्रुप (आईपीजी) को पांच साल के लिए एलपीएल के ‘सभी अधिकार’ दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आईपीजी के पास टूर्नमेंट के मैदान, प्रॉडक्शन, फ्रैंचाइजी और टीवी अधिकारों का पूरा अधिकार हैं। समूह इन अधिकारों के लिए सालाना 20 लाख डॉलर का भुगतान करेगा।’ पढ़ें, 20 सितंबर को फाइनलइसमें बताया गया है कि यह आईपीजी और फ्रैंचाइजी पर निर्भर है कि वे खिलाड़ियों के साथ बातचीत या किसी अन्य उपयुक्त तरीके से उनके चयन का फैसला करें। इसमें श्रीलंका क्रिकेट शामिल नहीं होगा। इस टी20 लीग में पांच टीमें होंगी और चार अंतरराष्ट्रीय मैदानों पर 23 मैच खेले जाएंगे। टूर्नमेंट का फाइनल 20 सितंबर को खेला जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3abro7K

Labels: , , , ,

Sunday, July 5, 2020

आज का दिन:रोहित ने WC में रचा था इतिहास

नई दिल्ली में रोहित शर्मा दमदार फॉर्म में थे। उन्होंने आज ही के दिन एक साल पहले वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया था। रोहित ने एक ही विश्व कप में पांचवां शतक लगाकर कीर्तिमान जड़ा था। यह एक ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक का रेकॉर्ड था। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक के सचिन तेंडुलकर के रेकॉर्ड की बराबरी भी की थी। यह विश्व कप में रोहित का छठा शतक था। छह जुलाई 2019 को हुए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीता और सात विकेट पर 264 रन बनाए। रोहित ने 94 गेंद पर 103 रनों की दमदार पारी खेली। उन्हें केएल राहुल का बखूबी साथ मिला। दोनों ने पहले विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी की। रोहित ने अपनी पारी में 14 चौके और दो छक्के लगाए। राहुल ने भी 111 रनों की पारी खेली। रोहित ने 2019 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 104 और इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन पाकिस्तान के खिलाफ 140 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी। संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ारोहित ने एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के कुमार संगाकारा का रेकॉर्ड तोड़ा था। श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गए विश्व कप में चार शतक लगाए थे। सचिन के 6 शतक की बराबरी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा छह शतक लगाने का रेकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है। रोहित ने अब उस रेकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सचिन ने 1992 से 2011 के बीच छह वर्ल्ड कप में 45 मैच खेले और छह शतक लगाए। रोहित शर्मा ने महज दो विश्व कप में ही सचिन की बराबरी कर ली है। रोहित ने 2015 के विश्व कप में एक सेंचुरी लगाई थी और 2019 वर्ल्ड कप में उन्होंने पांच सेंचुरी लगाईं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZEeCtV

Labels: , , , ,

Saturday, July 4, 2020

कोविड-19: इस सीजन फीस नहीं लेगा फुटबॉल दिल्ली

नई दिल्लीघातक महामारी को देखते हुए फुटबॉल दिल्ली ने वित्तीय बोझ को कम करने के उद्देश्य से खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन और क्लब एवं अकैडमी की मान्यता और लाइसेंस फीस माफ करने का फैसला किया है। इसकी अवधि 31 मार्च 2021 तक रहेगी। यह फैसला विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित फुटबॉल दिल्ली की वर्किंग कमिटी की बैठक में लिया गया। फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरण ने कहा, ‘कोरोना के चलते खिलाड़ी, रेफरी, दिल्ली के क्लब एवं फुटबॉल अकैडमी वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। इस कठिन समय में उनके साथ एकजुटता दिखाते हुए हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं।’ पढ़ें, इसके साथ ही कमिटी ने तीन अगस्त को दिल्ली फुटबॉल दिवस के मौके पर डिजिटल फुटबॉल सम्मेलन का आयोजन करने का फैसला लिया। कोरोना के कारण फिलहाल देश में खेल प्रतियोगिताओं पर ब्रेक लगा हुआ है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31MF7A2

Labels: , , , ,

Saturday, June 27, 2020

कोरोना: यूं बदला-बदला होगा मैच कवरेज का अंदाज

नई दिल्लीलगभग 100 दिनों के बाद इंटरनैशनल क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। अगले महीने इंग्लैंड दो टीमों की मेजबानी करेगा। पहले 8 जुलाई से वेस्टइंडीज के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। उसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड से उसकी धरती पर भिड़ना है। जाहिर है लंबे अर्से बाद होने वाले इंटरनैशनल क्रिकेट में किसी ऐक्शन पर दुनिया भर की निगाहें होंगी। लोग पल-पल की जानकारी चाहेंगे। आमतौर पर इंग्लैंड में किसी बड़ी सीरीज को कवर करने के लिए काफी तादाद में क्रिकेट रिपोर्टर इकट्ठे होते हैं। हालांकि, कोरोना के दौर में शुरू हो रही अगली दो सीरीज में ऐसा कुछ नहीं होगा। इंग्लैंड में हो रही दोनों सीरीज के लिए इंग्लैंड के केवल 12 मीडियाकर्मी ही स्टेडियमों में मौजूद होंगे। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के टीम कॉम्युनिकेशन के हेड डैनी रूबेन ने नवभारत टाइम्स को बताया कि ये सभी जर्नलिस्ट स्थानीय हैं। पढ़ें, पीपीई किट में होंगे सभीडैनी के मुताबिक जिन 12 मीडियाकर्मियों को स्टेडियम्स में एंट्री दी जाएगी उनको हरेक टेस्ट के पहले ईसीबी के कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने की स्थिति में ही उन्हें एंट्री मिलेगी। खास बात यह है कि मैच कवर कर रहे सभी पत्रकारों को पीपीई किट में आना होगा। प्रेस बॉक्स के बजाय कॉर्पोरेट बॉक्सयही नहीं, उन्हें प्रेस बॉक्स के बजाय अलग-अलग कॉर्पोरेट बॉक्सेज में जगह दी जाएगी। चूंकि, सारे मैच बगैर दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे इसलिए ईसीबी को हरेक मीडियाकर्मी के लिए अलग-अलग 12 बॉक्स देने में कोई परेशानी नहीं है। ब्रिटेन के आठ चुनिंदा राष्ट्रीय अखबारों के अलावा, प्रेस असोसिएशन, एएफपी, क्रिकइंफो और इवनिंग स्टैंडर्ड को मैच कवर करने की अनुमति दी गई है। टीवी चैनल्स के लिए कॉमेंट्री करने वाले और टेक्नीकल टीम के लोगों को भी सख्त एसओपी का पालन करना होगा। जोखिम नहीं उठाना चाहतेइधर, पाकिस्तान के कुछ पत्रकारों ने सीरीज को कवर करने के लिए अधिकारियों से जानकारी मांगी थी लेकिन ब्रिटिश सरकार ने इंटरनैशनल ट्रेवल पर रोक लगा रखी है। ऐसे में उनका वहां जाना संभव नहीं था। हालांकि, पाकिस्तान के ज्यादातर खेल पत्रकार इस दौरे पर जाने का जोखिम नहीं उठाना चाहते। पढ़ें, पाक के खेल पत्रकारों को भी अनुमति नहींपाकिस्तान के जाने माने क्रिकेट रिपोर्टर अब्दुल माजिद भट्टी ने बताया कि आमतौर पर इंग्लैंड और पाकिस्तान की सीरीज के लिए कम से कम 20 पाकिस्तानी पत्रकार जरूर जाते हैं। हालांकि, इस बार ज्यादातर को पता था कि जो हालात हैं उनमें वहां जाना मुश्किल नहीं होगा। भट्टी ने कहा,'मैं इंग्लैंड के दौरे पर जाना पसंद करता हूं। पाकिस्तान की पिछली कई सीरीज से मैं लगातार वहां जाता रहा हूं। इस बार हम लाइव ऐक्शन मिस करेंगे। ECB ने किया सही फैसलाउन्होंने कहा, 'जिस दौर से हम गुजर रहे हैं उसमें वहां जाना रिस्क था। खिलाड़ियों के लिए तो 'जैव सुरक्षित माहौल' होगा। हमें अपना ख्याल रखना होगा। अगर ईसीबी ने मीडिया के लिए कुछ सुविधाएं मुहैया कराई होतीं तो कुछ लोग जा सकते थे। हालांकि, पाकिस्तान के साथ-साथ इंग्लैंड में जो हालात हैं उसमें वहां जाना सही फैसला नहीं होगा।' पढ़ें, आज रवाना होगी पाक टीमपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि टीम पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को ही चार्टर्ड प्लेन से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। पहले जिन 10 खिलाड़ियों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उनमें से सात की रिपोर्ट शनिवार को नेगेटिव आई। टीम 20 खिलाड़ियों और 11 सपोर्ट स्टाफ के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। टीम पहले मैनचेस्टर जाएगी। पीसीबी के मुताबिक रिजर्व पेस बोलर मूसा खान और विकेटकीपर रोहेल नजीर जांच में नेगेटिव आए हैं। वे भी टीम के साथ रवाना होंगे। जिन 10 खिलाड़ियों की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आईं थीं, उन्हें लगातार दो नेगेटिव नतीजे के बाद ही इंग्लैंड भेजा जाएगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31p8I2k

Labels: , , , ,

रोनाल्डो की फॉर्म में वापसी, यूवेंटस 4-0 से जीता

रोमयूवेंटस ने शुक्रवार को सीरी-ए फुटबॉल प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ियों की लेसी टीम को 4-0 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में दिग्गज फुटबॉलर ने फॉर्म में वापसी करते हुए दो गोल करने में मदद के अलावा एक पेनल्टी को गोल में तब्दील किया। इस जीत से यूवेंटस ने लगातार नौंवे रेकॉर्ड खिताब की उम्मीद भी बढ़ा दी। इटली में फुटबॉल की बहाली के बाद से रोनाल्डो फॉर्म हासिल करने में जूझ रहे थे लेकिन उनकी वापसी से यूवेंटस की टीम दूसरे स्थान पर चल रही लाजियो से सात अंक की बढ़त बनाने में सफल रही। पढ़ें, मुकाबले के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ और हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 से बराबरी पर था। इसके बाद पाउलो डिबाला ने 53वें मिनट में जुवेंटस का खाता खोला। फिर पेनल्टी पर रोनाल्डो (62वें मिनट) ने गोल से स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद गोंजालो हिग्वेन ने 83वें और मातिज्स ने 85वें मिनट में 1-1 गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3iaImHe

Labels: , , , ,

Friday, June 19, 2020

पाकिस्तान हुआ था पस्त, ऑस्ट्रेलिया बना वर्ल्ड चैंपियन

नई दिल्ली यह एक महामुकाबला था। और उसके लिए स्टेज भी तैयार था। दो मजबूत टीमों के बीच मुकाबला था। तारीख थी 20 जून 1999। मैदान लंदन का ऐतिहासिक लॉर्डस स्टेडियम। वर्ल्ड कप वापस इंग्लैंड लौटा था। एक ओर थी वर्ल्ड कप 1992 की चैंपियन और जोशीली पाकिस्तान तो दूसरी ओर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया की टीम। बड़ी संख्या में दोनों टीमों के फैंस वहां मौजूद थे। बड़े मौके पर कड़े मुकाबले की उम्मीद थी। मगर यह हो न सका। मैच कुछ ऐसा था जैसे मुंबईया फिल्मों में कहते हैं- 'खाया पीया कुछ नहीं, गिलास तोड़ा 12 आना।' यूं समझ लीजिए- नाम बड़े और दर्शन छोटे। पाकिस्तान को हार मिली। और हार भी क्या एकतरफा करारी हार। कोई मुकाबला नहीं। न बल्ले से जोश, न गेंदबाजी से जज्बा। और ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी आसानी से मैच जीतकर अपने लगातार तीन वर्ल्ड कप जीतने के सफर का आगाज किया। यह ऑस्ट्रेलिया की ताकत का परिचय था तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के अनुमान न लगाए जा सकने वाले खेल की तस्वीर। क्या हुआ मैच में पाकिस्तान के कप्तान वसीम अकरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ग्लेन मैक्ग्रा ने जब 1 रन के निजी स्कोर पर वजाहतुल्लाह वास्ती को बोल्ड किया तब पाकिस्तान का स्कोर 21 रन था। अगले ही ओवर में डेमियन फ्लेमिंग ने सईद अनवर को बोल्ड कर दिया। इसके बाद विकेट गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह थमा ही नहीं। शेन वॉर्न ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। 39 ओवर आते-आते सितारों से सजी पाकिस्तान की पूरी टीम 132 रन पर आउट हो गई। इजाज अहमद ने 22 रनों का योगदान दिया। यह बल्ले से बना सबसे बड़ा स्कोर था। लेकिन सबसे ज्यादा रन तो एक्स्ट्रा से आए, 25। ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य कोई मुश्किल नहीं था। लेकिन उसने इस मुकाबले को ऐसे जीता जैसे कोई विश्व चैंपियन जीतता है। पूरी धमक के साथ। पाकिस्तान की वसीम अकरम, शोएब अख्तर, सकलैन मुश्ताक, अब्दुल रज्जाक और अजहर महमूद की बोलिंग की धज्जियां उड़ा दीं। महज 20.1 ओवर में दो विकेट खोकर ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीता। एडम गिलक्रिस्ट ने 36 गेंदों पर ताबड़तोड़ 54 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से वसीम और सकलेन ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना। पहली बार 1987 में बना था जब उसने कोलकाता के ईडन गार्डंस में इंग्लैंड को हराया था। अब इंग्लैंड में बना पाकिस्तान को हराकर। वैसे एक अजब संयोग यह भी है कि ऑस्ट्रेलिया ने जिन तीन बार लगातार वर्ल्ड कप जीता (1999, 2003, 2007) तीनों बार उसे फाइनल में एशियाई टीम मिली। पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका। और 1996 में श्रीलंका से वह फाइनल में हारा था। खैर, यह अलग बात है। लेकिन 1999 का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, (साउथ अफ्रीका बना ऑस्ट्रेलिया) जितना रोमांचका था, फाइनल उतना ही ऐंटी क्लाइमेक्स।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2zLPGri

Labels: , , , ,

Tuesday, May 19, 2020

ट्रैक पर लौटीं दुती चंद, पर इस बात से हैं निराश

रुपेश सिंह, नई दिल्लीभारत की सबसे तेज दौड़ने वाली महिला ऐथलीट दुती () चंद एक बार फिर ट्रैक पर लौट आई हैं। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने की अनुमति मिलने की खबर मिलते ही दुती अपनी स्पाइक्स के साथ स्टेडियम पहुंच गईं। भुवनेश्वर से दुती ने बताया, ‘स्टेडियम खुलने की खबर अच्छी थी। मैं घर पर हल्का-फुल्का अभ्यास ही कर पाती थी, लेकिन मैं स्प्रिंटर हूं, मुझे ट्रैक चाहिए। जब आप दौड़ते हैं तो आपको अहसास होता है कि आप हवा को चीर रहे हैं। वह अहसास खास होता है और मैं उसको फिर से जीना चाहती थी।’ बदला-बदला नजाराकलिंगा स्टेडियम अमूमन ऐथलीटों से भरा रहता है, लेकिन दुती जब सोमवार की सुबह वहां पहुंचीं तो नजारा बिल्कुल अलग था। 100 मीटर दौड़ की नैशनल रेकॉर्ड होल्डर इस रनर ने कहा, ‘मैं जानती थी कि स्टेडियम में ज्यादा लोग नहीं होंगे, इसके बावजूद जब स्टेडियम में सन्नाटा पसरा देखा तो बहुत अजीब लगा। मैंने इस स्टेडियम को हमेशा ऐथलीटों से भरा देखा है।’ दुती के साथ ट्रेनिंग के लिए अमिया मलिक भी पहुंचे जो कि मेंस कैटिगरी के 100 मीटर रेस में नैशनल रेकॉर्ड होल्डर हैं। दुती ने बताया, ‘स्टेडियम में ऐथलीट के नाम पर सिर्फ हम दोनों ही थे। न कोई कोच, न ट्रेनर। कई लोग दूसरे शहरों से हैं और जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं होता तब तक उनका आना भी मुमकिन नहीं।’ अभी वक्त लगेगादुती मानती हैं कि स्टेडियम खुल जाने का मतलब यह नहीं है कि अचानक से सब कुछ पटरी पर लौट आएगा। उन्होंने कहा, ‘मैं सुबह ढाई घंटे ट्रेनिंग करती हूं, लेकिन फिलहाल तो घंटे भर हो रही है। अभी मुझे उस जूनुन की कमी नजर आ रही है जो ट्रेनिंग में होना चाहिए। फिलहाल कॉम्पिटिशन का कोई टारगेट भी नहीं है। लय पकड़ने में थोड़ा वक्त लगेगा। बॉडी पर अचानक ज्यादा लोड भी नहीं डाल सकते।’ अवॉर्ड के लिए गुहारजकार्ता एशियन गेम्स में 100 मीटर और 200 मीटर में सिल्वर मेडल जीतने वाली दुती को अभी तक अर्जुन अवॉर्ड नहीं मिला है। इससे वह निराश हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले तीन सालों से मैं अर्जुन अवॉर्ड के लिए योग्य उम्मीदवार रही हूं, लेकिन किसी तालमेल की कमी के कारण मेरे आवेदन पर विचार नहीं किया जा रहा है। मैं प्रार्थना करती हूं कि मजबूती से मेरे नाम की अनुशंसा करें।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36et4vr

Labels: , , , ,

Saturday, May 16, 2020

पता नहीं बेटा कब पिता को देख पाएगा: सानिया

नई दिल्लीकिलर ने सभी को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। भारत हो या पाकिस्तान, दोनों ही देशों में लॉकडाउन जारी है और लोग तमाम परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में भारतीय टेनिस स्टार सानिया () बेटे को लेकर परेशान हैं। उन्होंने एक लाइव चैट के दौरान कहा कि () पाकिस्तान में हैं, जबकि मैं यहां बेटे के साथ हूं। पता नहीं कब बेटा दोबारा अपने पिता से मिल पाएगा। सियालकोट में हैं शोएब मलिक उन्होंने बताया, 'जब कोरोना वायरस की शुरुआत हुई तो मैं इंडियन वेल्स टूर्नमेंट के लिए अमेरिका में थी, जिसे रद्द कर दिया गया तो वापस भारत आ गई। वहीं, शोएब पाकिस्तानी सुपर लीग (PSL) खेल रहे थे। उसके बाद वह वहां अपनी मां के साथ सियालकोट में रह गए और मैं बेटे के साथ यहां। उनकी मां 65 वर्ष की हैं तो उन्हें शोएब की अधिक जरूरत थी। हम दोनों पॉजीटिव हैं, लेकिन पता नहीं कब बेटा अपने पिता को देख पाएगा।' सुरक्षा को लेकर चिंतित कोरोना से सुरक्षा पर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, 'मुझे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं हाल ही में बेड पर लेटे इस बारे में सोच रही थी। आपके पास छोटा बच्चा है और घर में उम्रदराज माता-पिता हैं। आपको यह नहीं पता है कि किस तरह से उन्हें सुरक्षित रखना है। ऐसे वक्त में मैं टेनिस या किसी अन्य चीज के बारे में कैसे सोच सकती हूं।' मदद तो रही है, लेकिन... इस दौरान उन्होंने मौजूदा माहौल के बारे में बात करते हुए कहा, 'घर लौट रहे श्रमिकों की कई ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो दिल तोड़ देती हैं। लेकिन हम जैसे भी लोग हैं, जो उनकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं। रमजान महीने में हमने कोशिश की और 3.3 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा किया। हमारी पॉपुलेशन बड़ी है तो कहना मुश्किल है कि जो हम कर पा रहे हैं वह काफी है।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2X2kFXL

Labels: , , , ,

Thursday, April 9, 2020

लॉकडाउन: तीरंदाज तरुणदीप की तैयारियों पर नहीं लगा ब्रेक

रौशन झा, नई दिल्ली ओलिंपिक गेम्स की टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में क्वॉलिफाइ कर चुके भारतीय आर्चर राय इन दिनों पुणे स्थित आर्मी सेंटर में ही हैं। तरुणदीप लॉकडाउन की वजह से घर नहीं जा पाए लेकिन, वहां उन्हें तैयारी करने की छूट है और वह तोक्यो ओलिंपिक की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने कहा, ‘पुणे के जिस आर्मी स्पोर्ट्स सेंटर में मैं अभी हूं उसके दो किलोमीटर एरिया में हम चार-पांच लोग ही हैं। मेरा प्रैक्टिस रेंज भी मेरे हॉस्टल के पास में ही है। इसलिए मैं लगातार प्रैक्टिस कर रहा हूं। यहां किसी को भी कैंपस में आने की अनुमति नहीं है और ना ही हमें बाहर निकलने दिया जा रहा है। ऐसे में मेरी प्रैक्टिस अच्छी चल रही है। कम से से कम जो घर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं, उनसे तो अच्छा ही है।' सरप्राइज देने की तैयारीतरुणदीप ने बताया कि अभी दिखने में दुबले-पतले हैं। ऐसे में उनकी कोशिश यह भी है कि लॉकडाउन के दौरान अपनी बॉडी बना लें जिससे कि जब उनके साथी दोबारा मिलें तो उनके लिए यह सरप्राइज हो। इसके लिए वह घर में ही प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसके अलावा वह खाली समय में इंटरनेट पर उपलब्ध ऐप्लिकेशन के सहारे गाना भी गाते रहते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2UYZI05

Labels: , , , ,

कोरोना के कारण रनिंग टारगेट वर्ल्ड चैंपियनशिप स्थगित

नई दिल्लीफ्रेंच निशानेबाजी महासंघ ने गुरूवार को रनिंग टारगेट विश्व चैम्पियनशिप स्थगितत कर दी जो नौ से 19 जून तक वहां होनी थी। चीन से फैले घातक कोरोना वायरस के कारण ओलिंपिक समेत बड़े खेल इवेंट को फिलहाल स्थगित या रद्द कर दिया गया है। इसी वजह से रनिंग टारगेट वर्ल्ड चैंपियनशिप को भी स्थगित करना पड़ा है। फ्रेंच महासंघ ने बताया कि टूर्नमेंट को स्थगित करने का फैसला कोरोना वायरस महामारी के चलते लिया है। अब यह टूर्नमेंट अगले साल यानी 2021 में होगा। पढ़ें, कोरोना महामारी के कारण निशानेबाजी के सारे निर्धारित टूर्नमेंट स्थगित कर दिए गए हैं। तोक्यो ओलिंपिक गेम्स को भी स्थगित किया गया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2xgzLjq

Labels: , , , ,

Sunday, April 5, 2020

याद नहीं इतना लंबा ब्रेक पहले कब लिया था: सिंधु

हैदराबाद मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा है कि वह तोक्यो ओलिंपिक के एक साल तक के लिए स्थगित होने की खबर सुनने के लिए मानसिक रूप से तैयार थीं। सिंधु ने कहा कि जब मैंने ओलिंपिक के स्थगित होने की खबर सुनी तब मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार थी। इस टॉप सीड बैडमिंटन खिलाड़ी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'मैं इस साल ओलिंपिक के आयोजन को लेकर आश्वस्त नहीं थी क्योंकि से हर दिन एक नया देश इससे प्रभावित हो रहा है। ऐसी परिस्थिति में आप कुछ नहीं कर सकते है। जीवन पहले आता है।' सिंधु और अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपना पिछला टूर्नमेंट ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में खेला था। इसके बाद विश्व बैडमिंटन महासंघ (WBF) ने कोरोना के सभी टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया था। सिंधु ने कहा कि जब चैंपियनशिप खेलने के लिए इंग्लैंड गई थी तो स्थिति उतनी भयानक नहीं थी जितनी कि अब है। उन्होंने कहा, 'लेकिन जब हम वापस आए तो यह सब बदल गया। कोविड-19 संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने लगी। अब तो स्थिति काफी बदतर हो गई है और मुझे याद नहीं है कि आखिरी बार कब हमें इतना लंबा ब्रेक मिला था। शायद कभी नहीं।' सिंधु ने कहा कि इस ब्रेक के दौरान उन्होंने अब तक बैडमिंटन नहीं खेला है। इस विश्व चैंपियन शटलर ने कहा, 'मैं कुछ व्यायाम कर सकती हूं। मेरे पास घर पर कुछ उपकरण हैं, इसलिए मैं एक-आध घंटे के लिए ट्रेनिंग करती हूं। घर तक ही सीमित रहना ठीक है। मैं घर पर ज्यादा काम नहीं करती, लेकिन मैं रसोई में मां की मदद करती हूं।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bYtXdj

Labels: , , , ,

Thursday, March 12, 2020

कोरोना: विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी ICC बोर्ड की मीटिंग

दुबई के कारण बोर्ड की दुबई में होने वाली बैठक अब विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी। खतरनाक वायरस की वजह से इस बैठक को लेकर अनिश्चितिता थी लेकिन अब यह स्पष्ट है कि बैठक होगी। आईसीसी बैठक 26 से 29 मार्च के बीच होनी है जिसमें 2023 से 2031 के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (FTP) में होने वाली वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिये बोली प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘कोरोना वायरस के कारण यात्रा संबंधी पाबंदियां लगने से आईसीसी बोर्ड की अगली बैठक की स्थिति संदेह में है।’ इसमें कहा गया है, ‘यूएई में कोरोना वायरस के कारण कई खेल प्रतियोगिताएं रद्द कर दी गई हैं या बंद दरवाजों में हो रही हैं। स्कूल बंद हैं जिसका मतलब है कि आईसीसी और उसके सदस्य इन बैठकों की स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं और उनका आकलन कर रहे हैं।’ भारतीय खेलों में भी कोरोना का असर साफ नजर आ रहा है। कई खेल प्रतियोगिताओं से दर्शकों को दूर रखने का फैसला किया गया है। ऐसा भी हो सकता है कि इंडियन प्रीमियर लीग के मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएं। इस बीच अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा कि चैंपियन मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बहुप्रतीक्षित मैच सहित आईलीग फुटबॉल टूर्नमेंट के 28 मैच कोविड-19 महामारी के कारण खाली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। इससे एक दिन पहले इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट के आयोजकों ने 24 मार्च से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया था। इस खतरनाक बीमारी को WHO ने वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है और इससे दुनियाभर में 117,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। भारत में भी कोरोना वायरस के अब तक 76 मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को एक ऐसे मरीज के सैंपल में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जिसकी मौत हो चुकी है। इस वायरस की वजह से आने वाले सभी छोटे-बड़े खेल इवेंट्स पर फर्क पड़ सकता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Waa6mA

Labels: , , , ,

Wednesday, March 11, 2020

कब-कहां देखें भारत vs साउथ अफ्रीका, पहला वनडे

धर्मशालाभारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार यानी आज से तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज का आगाज हो रहा है। भारतीय टीम हार्दिक पंड्या, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार की वापसी से मजबूत नजर आ रही है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज हारने के बाद अपनी मेजबानी में यह सीरीज खेलेगी। भारत के लिए न्यूजीलैंड का दौरा काफी खराब रहा। टीम ने टी20 इंटरनैशनल सीरीज तो जीती लेकिन वनडे और टेस्ट में उसे हर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर आई है जिससे उसका आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे इंटरनैशनल कब खेला जाएगा?भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे इंटरनैशनल 12 मार्च, गुरुवार को खेला जाएगा? भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे इंटरनैशनल कहां खेला जाएगा?भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे इंटरनैशनल हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला वनडे इंटरनैशनल कितने बजे से खेला जाएगा?भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला वनडे इंटरनैशनल भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर तीस मिनट पर शुरू होगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के पहले वनडे इंटरनैशनल का लाइव स्कोर और अपडेट कहां देख सकते हैं?भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के पहले वनडे इंटरनैशनल का लाइव स्कोर और अपडेट आप पर देख सकते हैं। संभावित एकादश (भारत)शिखर धवन, पृथ्वी साव, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीकाक्विंटन डि कॉक (कप्तान/विकेटकीपर), जैनमैन मलान, जेजे स्मट, फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ऐंडिल फेहलुकवायो, केशव महाराज, ब्यूरन हैंडरिक्स, एनरिच नॉर्त्जे, लुंगी गिडी


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33c9f6D

Labels: , , , ,

Monday, February 17, 2020

WC की इस फोटो के लिए सचिन को बड़ा अवॉर्ड

बर्लिन नामी लॉरियस वर्ल्ड स्पॉर्ट्स अवॉर्ड की घोषणा हो गई है। इसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को भी अवॉर्ड मिला है। वहीं एफ1 रेसर लुइस हैमिल्टन और फुटबॉलर लियोनेल मेसी को संयुक्त रूप से वर्ल्ड स्पॉर्ट्समैन ऑफ द इयर अवॉर्ड दिया गया है। यहां सचिन को स्पॉर्टिंग मोमेंट्स 2000-2020 अवॉर्ड मिला। सचिन को किस फोटो के लिए अवॉर्ड आपको वर्ल्ड कप 2011 याद है? भारत की जीत के बाद टीम इंडिया ने सचिन तेंडुलकर को कंधो पर उठाकर स्टेडियम के चक्कर लगवाए थे। बस यही फोटो सबको भा गई। वोटिंग में इस तस्वीर को स्पॉर्टिंग मोमेंट्स 2000-2020 चुना गया है। अवॉर्ड जीतने के बाद सचिन स्टेज पर आए। उन्होंने अवॉर्ड जीतने पर खुशी जाहिर की। वह बोले कि यह दिखाता है कि खेल कितने शक्तिशाली हैं और कैसे लोगों के जीवन पर असर डालते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मेसी और हैमिल्टन को बराबर संख्या में वोट मिले थे। पिछले 20 साल से ये अवॉर्ड दिए जा रहे हैं, पहली बार संयुक्त रूप से किसी को अवॉर्ड दिया गया। हालांकि, मेसी अवॉर्ड फंक्शन में पहुंच नहीं पाए, उन्होंने विडियो संदेश जारी किया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SD1RgW

Labels: , , , ,

Saturday, February 15, 2020

हॉकी इंडिया ने महिला कैंप के लिए चुनीं 25 कोर संभावित

नई दिल्लीहॉकी इंडिया ने 25 सदस्यीय महिला संभावित खिलाड़ियों की कोर टीम की घोषणा शनिवार को की। चयनित खिलाड़ी आज से बेंगलुरु के साई सेंटर में प्रैक्टिस शुरू करेंगी। 27 दिनों तक चलने वाली इस ट्रेनिंग और कंडीशनिंग कैंप में खिलाड़ी हेड कोच शोर्ड मारिन की देख-रेख में प्रैक्टिस करेंगी। इसी साल तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक गेम्स की तैयारी के मद्देनजर इस कैंप को अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम को जुलाई-अगस्त में ओलिंपिक गेम्स से पहले एशियाई चैंपियंस ट्रोफी में हिस्सा लेना है। कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि कैंप में फिटनेस पर सबसे ज्यादा ध्यान रहेगा। सभावित खिलाड़ी: सविता, रजनी इतिमारपु, बिचू देवी खरिबाम, दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, सलीमा टेटे, मनप्रीत कौर, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, मोनिका, नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, सुशीला चानू पुखरंबम, सोनिका, नमिता टोप्पो, रानी, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, ज्योति, शर्मिला देवी, उदिता।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2u1bVXo

Labels: , , , ,